Kannauj news : तिर्वा में दबोचे गये बिहार के दो शातिर बदमाश

0
WhatsApp Image 2024-07-20 at 16.42.58

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज के तिर्वा नगर में विहार के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश खुजली पाउडर का इस्तेमाल कर टप्पेबाजी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने में भी माहिर थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की तीन बाईकों को भी बरामद किया है।

बता दें कि  रूटीन चेकिंग के दौरान तिर्वा नगर के एसबीआई शाखा की निकट प्लाजा मार्केट के पास से तिर्वा कोतवाली पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूंछतांछ के बाद पकड़े गये युवकों का सच सामने आ गया। पकड़े गये युवकों के नाम विहार के कटिहार जिला के रौतारा थाना के नया टोला दुर्गा स्थान निवासी अनूप और राहुल हैं। तलाशी में इनके पास से खुजली पाउडर, मास्टर चाबी, ब्लेड, मोबाइल,20840 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। चोरी की तीन बाईकों के बारे में पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि, मैनपुरी और कानपुर से बाइकें चोरी की थीं। बाईकों को फगुआ भट्टा के पास से पुलिस ने बरामद किया है।

तिर्वा के हंसापुर गांव के ग्रामीण राजेश कुमार से बीते समय 90 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी बदमाशों ने स्वीकारी। पुलिस के मुताबिक उपरोक्त बदमाशों के खिलाफ बनारस के फूलपुर, बलिया के बैरिया, रसड़ा, नगरा, बलिया सदर, मऊ के मधुवन, सरायलखंसी थाना, बिहार के थाना कुसरैला, कानपुर के काकादेव, सहित तिरवा कोतवाली में कुल 12 मुकदमें दर्ज हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading