Kannauj News : कार में बैठाकर दो महिलाओं के साथ हुई लूट की घटना‚ पुलिस से की शिकायत

0
Screenshot_20220223-104444_Video Player
(हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में बैंक से घर आते समय रास्ते मे कार सवार लोगों ने उधमपुर गांव जाने का रास्ता पूछा। दोनों महिलाओं ने उधमपुर गांव का रास्ता बताया उन्होंने पूछा आप कहां जाएंगी। उन्होंने भी उधमपुर जाने की बात कही। इतने में कर सवार लोगों ने दोनों महिलाओं को बिठा लिया। आगे चलते ही कार का शीशा चढाकर तमंचा के बल पर महिलाओं के साथ लूटपाट की। जिसमें महिलाओं की कीमती जेवरात लूट लिए। देर रात महिलाओं ने इसकी सूचना थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में स्थित आर्यावर्त बैंक में उधमपुर गांव की दो महिलाएं बैंक आई हुई थी। गुरुवार दोपहर बैंक से घर वापस आते समय पटेल नगर किराए पर ही सफेद रंग की कार आकर रुक‌ गयी। कर में तीन लोग सवार थे उन्होंने उधमपुर गांव जाने का रास्ता पूछा। महिलाओं ने उधमपुर गांव जाने के रास्ता बताया। तभी कर सवार लोगों ने पूछा आप लोग कहां रहते हैं। दोनों महिलाओं ने उधमपुर रहने की बात कही। इतने में कर सवार लोगों ने गांव तक ढीलने की बात कह कर गाड़ी में बिठा लिया। थोड़ी दूर आगे चलकर कर सवार लोगों ने तमंचा चाकू के बल पर महिलाओं के साथ कीमती जेवरात उतारने की बात कही। दोनों महिलाएं काफी डर गई । जंजीर , मंगलसूत्र , वाला  ,दो अंगूठी महिलाओं ने उतार कर दे दी। उधमपुर गांव की रहने वाली जावित्री देवी और मीरा देवी ने लूटपाट में गए कीमती जेवरात की बात भी कही है। उन्होंने बताया कर सवार लोगों ने थाने के पास जाकर छोड़ दिया।  शोर शराबा करने पर या चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी थी । दोनों महिलाएं काफी डरी और सहम गयी।
महिलाओं ने देर रात घटना की जानकारी देते हुए इंदरगढ़ थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की है।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच–पड़ताल शुरू कर दी है।  इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष किशन पाल ने बताया दो महिलायें थाने आई थी‚ जो लूट की घटना होने की बात कह रही थी। पुलिस ने तहरीर ले ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading