Kannauj News : डेढ़ वर्षीय बच्चे की डायरिया से मौत के बाद मचा हड़कंप 

0
IMG-20240725-WA0017

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले में उस समय हड़कंप मच गया‚ जब एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत डायरिया की चपेट में आकर हो गयी। मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों का कहना था कि कस्बे में इन दिनों गर्मी और उसम के कारण बीमारियां फैल रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा हांथ पर हांथ धरे बैठा है।
बताते चलें कि कोतवाली छिबरामऊ के कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला लोहियानगर निवासी रवी शाक्य का डेढ़ वर्षीय बेटा पियूष कुछ समय से बीमार था। उसको उल्टी और दस्त कि शिकायत की थी। जिसको लेकर परिजनों ने इलाज के लिए उसको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां  इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और पियूष की मौत हो गई। रवि के परिवार में दो बेटे और दो बेटियों में एक बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रवि सहित मोहल्ले के लोगों का कहना था कि साफ सफाई की व्यवस्था ना होने से बीमारियां फैल रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा केबल औपचारिकता कर रह है। अगर समय रहते साफ सफाई और पर्याप्त प्रयास किये जाते तो शायद पियूष की जान बच सकती थी।
बताते चलें कि विगत दिन स्वास्थ्य टीम ने उपरोक्त मोहल्ले के अलावा मालवीयनगर, सहित कस्बे में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के अलावा दवाओं का वितरण भी किया था। इसके बाद भी उपरोक्त मोहल्लों में बीमारियां पनप रही हैं। लोगों का कहना है कि शासन–प्रशासन साफ–सफाई में लापरवाही बरतता है जिसके कारण गंदगी के कारण बीमारियां पनपती है और बीमारियों की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ जाते है। हालांंकि  जिला प्रशासन साफ सफाई की बात कहते हुए अस्तपलामें में हर तरह की व्यवस्था किये जाने के दावे करता रहता है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading