Kannauj News : बेटे के इलाज को लेकर दर-दर भटक रहा पीड़ित पिता

0
IMG-20231102-WA0015
( कन्नौज सदर से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट )
कन्नौज में समरसेबिल के करंट में चिपककर हाथ गंवाने वाले बेटे के इलाज को लेकर पीड़ित पिता दर दर भटक रहा है। उसका 11 वर्षीय पुत्र 20 जुलाई को स्कूल से घर लौटते वक्त समरसेबिल के कटे तार की चपेट में वह आ गया। दोनों हाथों से तार छुड़ाने की कोशिश में वह और बुरी तरह चिपक गया। किसी तरह आसपास के ग्रामीणों ने उसे छुड़ाया, बच्चे के पिता का कहना है कि समरसेबिल मालिक ने पूरा इलाज कराने की बात कही थी, लेकिन अब वह कुछ नही दे रहा।
पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पिता की कहीं सुनवाई नही हुई तो उसने डीएम से न्याय की गुहार लगायी है। तालग्राम थाना क्षेत्र के नगर क्षेत्र का यह मामला है। यहां के अकसार के 11 वर्षीय पुत्र के साथ यह हादसा हुआ था। बेटे के इलाज के लिये कानपुर, लखनऊ, सैफई और दिल्ली तक दौड़ चुके अकसार का कहना है कि बेटे का एक हाथ ख्त चुका है। अब समरसेबल मालिक शीश हाजी इलाज कराने से मना कर रहा है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला को प्रार्थना पत्र दे मायूस पिता ने न्याय की गुहार लगायी है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading