Kannauj News : सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
सोशल मीडिया पर इस कुछ अराजक तत्व कुछ ना कुछ ऐसा वीडियो पोस्ट कर रहे है जिससे लोगों की भावनायें ही आहत नहीं होती बल्कि सांप्रदायिक माहौल भी खराब होने का अंदेशा होने का माहौल सा बन जाता है। पुलिस के सख्ती के बाद भी आय दिन कोई ना कोई पोस्ट हो ही जाती है।
कन्नौज पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद के निर्देशन में साइबर सेल और सर्विलांस टीमें इस प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी निगाहें लगाये हुये है। बीते दोनों में इन मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताते चलें कि ताजा मामला जिले के गुरसहायगंज थाने के सराय दारा का है। यहां के एक आरोपी जिसका नाम अयान बताया गया है, भड़काऊ पोस्ट के मामले में एसपी अमित के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि, इसने अपने मोबाइल से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट की थी। पोस्ट में युवक ने फर्जी नाम और फोटो लगाकर वैश्य समाज का सर धड़ से अलग करने की धमकी दी थी। बीजेपी के लोगों ने इस भड़काऊ पोस्ट को लेकर आक्रोश जताते हुये कोतवाली का घेराव भी किया था, और आरोपी की गिरफ्तारी और कार्यवाही की मांग की थी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
शनिवार को पुलिस की साइबर टीम ने सोशल मीडिया कंपनी की मदद से माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वाले आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने अयान नामक इस युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि युवक दो मोबाइल का प्रयोग अलग अलग तारा से करता था। लेकिन उसकी होशियारी के बाद भी उसको पकड़ लिया गया और जेल भेजा गया। एसपी का कहना था कि लोग किसी भी प्रकार की भड़काऊ और धार्मिक भावनाये भड़काने वाली पोस्ट किसी भी हाल में ना करें। अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी।