Kannauj News : इश्क की दीवानगी : प्रेमिका से प्यार जताने को प्रेमी ने सड़क पर लगवा दी होर्डिंग, चर्चाएँ होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हटवाई होर्डिंग
कन्नौज । सच में प्यार अंधा होता है, किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हो जाता है, फिर चाहें इसके लिये जेल की हवा ही क्यों ना खानी पड़ जाय। ऐसा ही प्यार का एक माजरा कन्नौज शहर में सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपने प्यार का इझार करने के लिए एक होर्डिंग का सहारा लिया । प्रेमी ने एक अपने प्यार की निशानी की होर्डिंग बनवाई और फिर उसको देर रात शहर के मुख्य मार्ग मकरंद नगर रोड पर लगवा दी, सुबह जब लोगों ने इसको देखा तो वह होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई । इस बात की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन होर्डिंग को उतरवाया ।

आपको बताते दे कि इश्क क्या न करवा दे यह कहावत साबित हुई कन्नौज जिले मे जहां अपनी प्रेमिका के इश्क में एक प्रेमी ने प्रेमिका को अपनी शादी के प्रस्ताव तो दिया ही इसके साथ ही अपना प्यार जग जाहिर करने को कोई कसर नहीं छोड़ी । इसके लिए उस अंजान प्रेमी ने शहर के मकरंद नगर मुख्य मार्ग पर एक भारी भरकम होर्डिंग भी लगवा दी। होर्डिंग में अंग्रेजी शब्दों में प्यार के वाक्यांश लिखे होने के अलावा आशिक आवारा भी लिखा गया था, जिससे शहर के उपरोक्त मार्ग से गुजरने वाले लोग यहां से जब गुजरते तो एक बार यहां जरूर रुक जाते, होर्डिंग पर लिखे प्यार के संदेश को पढ़ते और फिर आगे बढ़ जाते। कुछ भी कहिये, होर्डिंग और प्यार जताने का अनोखा तरीका लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस होर्डिंग की चर्चाएँ जब तेज होने लगी तो कुछ स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर इस होर्डिंग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद प्यार के इस होर्डिंग को उतरवाने के अलावा इस प्रेमी की तलाश भी शुरू कर दी है।