kannauj News : अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में महकेगी इत्र नगरी कन्नौज की खुशबू

0
IMG-20240111-WA0020

रिपोर्ट :  प्रदीप कुमार

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला के भव्य व दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसको लेकर इत्र नगरी कन्नौज के लोगों ने अयोध्या को इत्र से महकाने के लिए कन्नौज से इत्र भेजने का कार्य कर रहे है। इसके लिए इत्र व्यवसाइयों ने अच्छे से अच्छा इत्र कलेक्शन करते हुए एक इत्र रथ भी बनाया है‚ जिसको आज अयोध्या के लिए इत्र नगरी कन्नौज से रवाना किया गया है। इत्र व्यवसाइयों का कहना है कि वह श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए स्पेशल इत्र भेज रहे है इसके लिए वह एक रथयात्रा लेकर अयोध्या जाएंगे और उस रथयात्रा में इत्र का पूरा कलेक्शन होगा। जो अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम लला के चरणों में समर्पण किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि देश दुनिया में अपनी सुगंध से सबको मोहने वाला कन्नौज का इत्र अब रामलला की अयोध्या नगरी में अपनी सुगंध से रामलला के दरबार को सुगंधित करेगा । इसके लिए कन्नौज के सभी इत्र कारोबारी ने अलग-अलग प्रकार के इतर इकट्ठा कर एक इत्र रथ तैयार किया है जिसको आज गुरुवार सुबह 9 बजे अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में कन्नौज का इत्र अपनी सुगंध फैलाएगा । इसके लिए कन्नौज के इतर व्यापारियों ने एक रथ तैयार किया है । जिसमें कन्नौज के सभी व्यापारियों ने मिलकर अलग-अलग प्रकार के इत्र इकट्ठा किए हैं । यह इत्र अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में इस्तेमाल किया जाएगा । इत्र संगठन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि कन्नौज के सभी व्यापारियों ने इत्र इकट्ठा किया है। जिसमें कई प्रकार के इत्र शामिल है । यह इत्र रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में इस्तेमाल किया जाएगा ।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading