Kannauj News : महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन किए गए वितरित
रिपोर्ट : आनंद चतुर्वेदी
कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में स्वर्गीय महादेव प्रसाद स्मारक महिला महाविद्यालय में 152 स्मार्टफोन छात्राओं को किए गए वितरित फोन पाकर छात्राओं के खिले चेहरे.स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में स्वर्गीय महादेव प्रसाद स्मारक महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेन्द्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतीत मंजेश पाल के द्वारा कार्यक्रम में छात्राओं को 152 मोबाइल वितरण किए गए।

स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के खिले चेहरे इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के दिलीप कुमार शुक्ला ने संचालन किया तथा उपस्थित साथी डॉक्टर पीयूष सक्सेना सत्येंद्र चतुर्वेदी अरुण कुमार पाल राकेश मिश्रा मनीष यादव कन्हैया लाल वर्मा इंद्रपाल सिंह यादव भूपेन्द्र शुक्ला पुष्पेंद्र त्यागी राम मनोहर इमरान आफताब आनंद कुमार पाल आदि लोग उपस्थित रहे।