Kannauj News : एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम के आयोजन में देखें क्या दी गई जानकारी
हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट
कन्नौज जिले के हसेरन ब्लाक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में “31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस” के लिए मार्ग दर्शक शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 10 से 14 तथा 14 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए मार्ग दर्शक शिक्षकों को राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के विषय “स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना” पर विस्तृत जानकारी दी गई।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि बच्चों में समस्याओं को समझने ,उनका समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा,खोज आदि का गुण उत्पन्न हो सके।ब्लाक नोडल बृज पाल सिंह भदौरिया ने प्रोजेक्ट फाइल बनाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से तैयार करने का तरीका बताया।
ब्लाक नोडल शिवमंगल सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम एक प्रविष्ट अवश्य तैयार की जाये।दो बच्चों की टीम बनाकर जिसमें एक बच्चा ग्रुप लीडर के रूप में और दूसरा बच्चा सदस्य के रूप में कार्य करेगा। शिक्षक को मार्ग दर्शक का कार्य करना होगा।एआरपी वसीम अहमद ने बताया कि प्रोजेक्ट 17 अक्टूबर तक बीआरसी पर जमा करें। कार्यशाला में दिनेश प्रताप सिंह,अजय पाल सिंह, अमित सेंगर, आलोक सिंह, ममता, अनुराधा,दीपक मैनवाल आदि मौजूद रहे।