Kannauj News : गणेश पूजन के साथ कल से शुरू होगी रामलीला, विधि-विधान से किया गया पृथ्वी पूजन
(हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले के हसेरन कस्बा में रामलीला प्रारंभ से पूर्व पृथ्वी का पूजन वैदिक विधान से किया गया। शंख घंटा की धुन से रामलीला मैदान गूंज उठा । जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। कस्बा में रामलीला प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ पृथ्वी पूजन किया गया। शनिवार देर शाम श्री राम जानकी मंदिर से भगवान श्री गणेश की दिव्य झांकी निकाली गई। गणेश झांकी के साथ रामलीला का श्री गणेश हुआ । आरती लेकर भक्त व आचार्य रामलीला मैदान पहुंचे।
आचार्य प्रदीप पांडे ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर हवन पूजन किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पंद्रह दिवसीय रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह रामलीला सन 1940 में आजादी से पूर्व पंडित स्वर्गीय हरदत शर्मा स्वतंत्रता सेनानी द्वारा शुरू की गई थी । तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पृथ्वी पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई।
आपको बताते चलें कि 83 वर्ष से लगातार रामलीला कस्बा में हो रही है। पृथ्वी पूजन होते ही भक्तों ने भगवान श्री राम , माता जानकी सहित संकट मोचन हनुमान के नाम के जयकारे लगाए।