Kannauj News : धूमधाम से निकली राम बारात का पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत

0
IMG-20231019-WA0050

( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले के हसेरन कस्बा में चल रही श्री रामलीला मे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की राम बारात निकाली गयी। बारात नगर मे भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंची। प्रभु श्री राम की बारात मे जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया ।आचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। हर्ष उल्लास के साथ प्रभु श्री राम की बारात में भक्त शामिल रहे।

कस्बा हसेरन मे गुरुवार देर शाम श्री राम जानकी मंदिर से प्रभु श्री राम की बारात का शुभारंभ किया गया। ढोल नगाड़े , बैंड बाजों के साथ प्रभु श्री राम की बारात ने  रामलीला मैदान की तरफ प्रस्थान किया। बारात सदर बाजार होते हुए नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान पहुंची। प्रभु श्री राम की भक्ति मय धार्मिक गीतों पर भक्त नाचते दिखाई दिए। बारात में दिव्य झांकियां  देख लोग मोहित हुए। जिसमें राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, मां काली, महाबली हनुमान,  मां दुर्गा, मां सरस्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

आचार्य प्रदीप पांडे ने सनातन धर्म से वैदिक विधि विधान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। सुरक्षा की दृष्टि से  पुलिस बल मौजूद रहा । कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष दीपांशु मिश्रा, रामलीला मेला लीला अध्यक्ष मन्नालाल रावत, प्रवक्ता गोपाल चंद्र गुप्ता, सुमित मिश्रा, मुकेश गुप्ता, अहिबरन वर्मा, रामरतन सहित बारात में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading