कन्नौज जिले के सौरिख नगर में निकली चार दर्जन से अधिक झांकियों संग भव्य रामबारात का शुभारम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने फीता काटकर एवं प्रबंधक शशांक चतुर्वेदी ओमी ब अध्यक्ष सुबोध कुमार शाक्य ने गणेश जी की आरती उतारकर किया। जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी कमेटी पदाधिकारियों का बैच लगाकर उत्साहबर्धन किया। जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि भगवान हम सबके आदर्श है हमें उनके चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।
राम बारात की झांकी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जनमानस में प्रेम और एकता की भावना का संचार होता है। अध्यक्ष सुबोध कुमार शाक्य ने कहा कि हमें अपने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए एवं ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे आने बाली पीढ़ी भी अनुसरण करें। ओमी चतुर्वेदी ने जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया को रामदरबार का चित्रपट भेंट किया।रामबारात सौरिख कोल्ड स्टोर से शुरू होकर पहाड़ी बाबा मन्दिर से होकर संजय नगर, सुभाष नगर, सदर बाजार,नया बस स्टाप थाने वाली रोड, कम्हरमण्डी से होकर जनकपुरी पहुंची जहां श्री राम का सीता जी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ एवं लौगों ने खूब आतिशबाजी चलाई।
श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा कर बांटी मिठाई
रामबारात में निकली झांकियों पर छतों पर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षाकर बारात का स्वागत किया और लोंगो ने मिठाई बांट कर सभी बारात में चल रहे लोगों की बधाई दी। रामबारात में मैनपुरी, एटा फिरोजाबाद, आगरा, फर्रुखाबाद एवं बुलन्दशहर से आयी झांकियों ने सबका मन मोहा। भव्य रामबारात में गणेश, शिव-पार्वती, खांटू श्याम, रामदरबार, राधा कृष्ण, सांई बाबा आदि की भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। रामबारात में नीलेश पाल विवेक चतुर्वेदी पंकज वर्मा राघव दुबे अवधेश चतुर्वेदी रामू विष्णु चंद्र वर्मा छोटे मिश्रा अर्जुन दुबे प्रशांत शाक्य विपिन शाक्य लल्लन शंखवार रवि राजपूत अनुज राजपूत हिमांशु गुप्ता सत्येंद्र सुग्रीव दुबे दीपक मिश्रा पवन गुप्ता अभिनेंद्र चौबे अनुराग चतुर्वेदी पुनीत चतुर्वेदी सचिन चतुर्वेदी अखिलेश चौबे, चेतन चौबे, दीपू त्रिपाठी, सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
आकर्षण का केन्द्र रहे घोड़े और राधा-कृष्ण का नृत्य
राम बारात में आयी भव्य झांकियों ने जहां सभी को आकर्षित किया तो राम बारात में आए घोड़े और राधा-कृष्ण के नृत्य बाली झांकियां लोगों के मध्य आकर्षण का केन्द्र रही। राम बारात में राम दरबार के साथ चल रहा मेरठ से आया बैण्ड अपने भजनों से सभी को आनन्दित करता रहा। भव्य रामबारात में जहां हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता का सैलाब उमड़ा तो वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे बरात के दौरान जनपद के कई थानों के पुलिस कर्मी रहे मौजूद वही थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खुद सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी।
23 वर्ष का पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभव‚ दैनिक हिंदी समाचार पत्र ʺआजʺ से पत्रकारिता जीवन का प्रारम्भ करते हुए‚ दैनिक जनसंदेश‚ आजतक‚ एबीपी न्यूज‚ एएनआई एजेंसी‚ इंडिया वायस‚ ईटीवी भारत‚ वन इंडिया और पब्लिक वाइब से होते हुए अब ”रॉकेट पोस्ट” (ROCKETPOSTNEWS.COM) में कन्नौज की जिम्मेदारी अपनी टीम के साथ निभा रहा हॅूंं। मकसद -‘जनहित सर्वोपरि’ के साथ पूरी जिम्मेदारी से