Kannauj News : सड़क हादसों में कमी लाने को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता  अभियान

0
IMG-20231212-WA0076

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

कन्नौज जिले में आये दिन हो रहे सड़क हादसे में घायलों को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस विभाग यातायात नियमों के साथ स्कूल‚ कालेज‚ बाजारों और चौराहों पर लोगों को जागरूक करते हुए हादसे में घायलों को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई मदद करने से यह डर रहा है कि उससे पुलिस पूछताछ करेगी तो ऐसा कुछ भी नहीं है‚ जो व्यक्ति मदद करेगा उससे कोई पूछताछ पुलिस नहीं करेगी बल्कि यदि वह चाहता है कि उसका नाम तक गुप्त रखा जाए तो उसका नाम भ्ज्ञी गुप्त रखा जायेगा।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि यह ट्रैफिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया गया कि किस प्रकार से रोड सेफ्टी मेंटेन करिए इसके बारे में बताया गया। मुझे आशा है कि हम लोग बेहतर एनवायरमेंट क्रिएट करने में जनपद कन्नौज में सफल होंगे। ताकि एक्सीडेंट से और जो घायलों की संख्या है उसमें कमी आ सके। हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि यातायात और ट्रैफिक के चलते जो सड़क दुर्घटनाएं होती है जिसमें कई लोग घायल होते है‚ इसमें कुछ की मृत्यु होती है इसमें हमें कमी लानी है। इसका महत्वपूर्ण तरीका यही है कि हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में हम लोग स्कूलों में‚ मुख्य चौराहों और बाजारों में या ड्राइवर्स जो अन्य है उनके लिए कैम्प लगाकर जागरूकता अभियान चलाते है‚ और इससे हम जरूर सफलता मिलती है। जब भी सड़क दुर्घटना होती है तो आस–पास के लोगों की जिम्मेदारी है कि उस व्यक्ति को तुरंत शीघ्र से शीघ्र हास्पिटल में इलाज उपलब्ध कराया जाये‚ इसमें किसी भी व्यक्ति को डरने की आवश्यकता नहीं है‚ अगर आप किसी व्यक्ति की मदद करते हैं तो पुलिस आपसे कोई पूछताछ नही करेगी आपकी ही मदद करेगी और आप चाहें तो अपना नाम न बताना चाहे गोपनीय रखना चाहें तो वह भी कर सकते है और मुख्य उद्देश्य है कि जो घायल व्यक्ति है उसको जल्दी से जल्दी इलाज उपलब्ध हो‚ ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading