Kannauj News : गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

0
IMG-20240125-WA0001

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले में गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नेशनल हाईवे व कई मुख्य मार्ग पर स्थित हाईटेक नाके पर आने-जाने वाले वाहन चालकों की जांच की। इस कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया है पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशों पर यह अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित किसी घटना को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार न ले जा सके।

रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाके में रात्रि गश्त कर होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं व साइबर कैफे की जांच कर रहे हैं। बस अड्डा व रेलवे स्टेशनलों की पार्किंग की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन और  बस अड्डे पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading