Kannauj News : चोरी की वारदातों से परेशान है लोग‚ फिर चोरों ने बनाया घर को निशाना

0
IMG-20231024-WA0055

कन्नौज जिला इन दिनों चोरी की वारदातों से दहल रहा है। एक के बाद एक होने वाली वारदातों के बाद जिले के लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उधर, वारदातों पर अंकुश लगाना तो दूर पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश चौधरी में एक बार फिर चोरों ने बंद पड़े मकान पर धावा बोला और लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। उधर, रात्रि गश्त का दावा ठोकने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वारदात की जानकारी पर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के मोहल्ला गणेश चौधरी के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि रात्रि में पूरे परिवार के साथ वह मकान का ताला लगाकर शहर में निकलने वाली नवदुर्गा शोभायात्रा को देखने के लिए गए हुए थे। वहीं  रात पीड़ित की गैरमौजूदगी में चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया। दीवार पर सीढ़ी लगाकर चोर मकान की छत पर पहुंचे। छत पर बनी ममटी के दरवाजे को तोड़कर चोर मकान के अंदर दाखिल हो गए। चोर मकान चार लाख नगदी सहित सोने के जेवरात अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, छल्ला, चुटकी, हार, सोने की लांग, कानों के कुंडल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं पीड़ित जब रात में वापस लौटने पर मकान के ताले टूटे देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। चोरी की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया है मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अगर चोरी की घटना सत्य पाई जाती है। तो जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading