Kannauj News : बिजली करंट की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल

0
WhatsApp Image 2024-02-06 at 15.26.40(1)

रिपोर्ट  : आनंद चतुर्वेदी

कन्नौज : आड़त पर टीन शेड डालते समेत विजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई वही दो घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया वही युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।


नगर के सकरावा रोड पर राजीव कुमार गुप्ता की गल्ले की आड़त पर टीन शेड डालने का कार्य कर रहे काशी पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम असवलपुर जनपद वनारस हाल निवासी अम्बेडकर नगर सौरिख साथी धर्मेन्द्र शाक्य पुत्र गजेंद्र शाक्य,अतुल पुत्र भारत सिंह शाक्य निवासी शंकर पुर विजली करंट की चपेट में आने से तीनों युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अतुल कुमार पुत्र भारत सिंह शाक्य उम्र 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया वही दो घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवादिया।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।मृतक अपने पीछे एक बेटी परी व एक वर्ष का बेटा छोड़ गया मृतक के पिता भारत सिंह, माँ सुशीला देवी, पत्नी अंजू भाई ब्रजकिशोर,महावीर का रोरो कर बुराहाल है।

मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था

मृतक आर्थिक कमजोरी के चलते मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।अब घर में कोई कमाने वाला न होने कारण परिवार के पालन पोषण पर संकट आगया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading