Kannauj News : कन्नौज पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गठबंधन से ऊबकर नीतीश जी ने किनारा कर लिया

0
Kannauj - O P Rajbhar ka bayan

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सपा के गठबंधन को लेकर निशाना साधा और नीतीश के भाजपा में सामिल होने को लेकर बोले कि अखिलेश ने तो 9 बार दल बदले हैं। ताे वहीं 2024 में भाजपा सरकार फिर से बनने की बात कहते हुए बोले कि उत्तर प्रदेश में हमारी कोई लड़ाई ही नही है। सब मोदी मय है।
छिबरामऊ के इब्राहिमगंज पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि हम लोगों का कार्यक्रम अलीगढ़ में है आज। बंजारा अधिकार महारैली है। उसी कार्यक्रम में हम लोग जा रहे थे। तो फौजी जी ने कहा कि हमारे यहां चाय पीते हुए निकल जाना तो उसी परपज से हम लोग इनके यहां आये।

नीतीश के भाजपा के खेमे में आ जाने पर बोले राजभर

उन्होनें कहा कि जहां तक नीतीश के जाने का सवाल है तो जो विपक्षी गठबंधन बना उस गठबंधन से ऊब करके नीतीश जी तब उन्होंने देखा कि गठबंधन के लोग सिर्फ कमरे में बात करते है धरातल पर कोई काम नही तो वह ऊब गये और ऊब करके उन्होने किनारा कस लिया। उसके जिम्मेदार ममता जी पहले साथ छोड़ लिये । नीतीश जी दूसरे नम्बर पर‚ तीसरा नम्बर भी जल्दी आपको उधर पंजाब ने भी मना कर दिया कि यहां समझाैते नही होंगे। अब नम्बर दिल्ली का है।

अभी तक राजभर नहीं बन सके मंत्री

इस सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि एक भी डेट बताइये यह सिर्फ सूत्रों के हवाले से डेट आयी थी‚ न तो राजभवन से कोई सूचना आई‚ न कोई मुख्यमंत्री ऑफिस से डेट फाइनल हुआ था कि फला तारीख को‚ बिहार का काम कल समाप्त हो गया। अब यूपी का नम्बर है। जिस दिन विस्तार होगा उस दिन भावना की कदर हो जायेगी। आगे उन्होने कहा कि देखिए उत्तर प्रदेश में लड़ाई नाम की चीज नही है। पूरे देश में माहौल मोदी मय है‚ सच्चाई यही है‚ चाहें कोई कितना ही चिल्ला ले। 2017 लड़के लोग देख लिये‚ 14 लड़के देख लिए‚ 19 लड़के देख लिए‚ 22 भी लड़के देख लिये आने वाला कल 2024 माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे उनके अलावा कोई रास्ता नही।

भाजपा से सीट मांगे जाने के सवाल पर बोले

देखिए अभी सीट का यहां  झगड़ा नही है। झगड़ा जो वंचित शोसित है जो पीड़ित है। जो विकास की योजनाएं बीच में ही लूट ली जाती थी। वह योजनाएं उनके दरबाजे तक पहुंचे सबको शिक्षा एक समान मिलें। गरीबों का इलाज फ्री में हो। लोगों को रोजगार मिले। नौकरी मिले। लड़ाई इस बात की है।

नीतीश के दल बदलने पर बोले राजभर

देखिए सवाल आप अखिलेश पर नही बोलेंगे 9 बार दल बदले हैं। गिना दूं 9 बार दल बदले है उनको आप नही कह सकते। बहुजन समाज पार्टी‚ कभी कांग्रेस‚ कभी बसपा‚ कभी सपा‚ कभी कहीं उसको आप नही बोल सकते अगर वह नीतीश जी कर रहे हैं तो सबको दिखाई दे रहा है। देखिए समाजवादी पार्टी ने यही कहा था कि हम 17 के गठबंधन में जब कांग्रेस से हुआ तो सपा ने यही कहा कि हमारी भूल थी जो हमने कांग्रेस से समझाैता किया। अब फिर समझाैते हो गये।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading