Kannauj News : पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक संपन्न, पत्रकार के हित को लेकर की वार्ता

0
IMG-20231025-WA0051
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में पत्रकार एकता  संघ की मासिक बैठक कार्यक्रम संपन्न हुई। समस्त पत्रकारों के साथ मासिक बैठक की गई। पत्रकारों ने आपस में बैठकर सामूहिक चर्चा की। जनपद में हो रहे पत्रकारों पर अत्याचार को लेकर बैठक की गई। कन्नौज जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत के नेतृत्व में बैठक कार्यक्रम किया गया। उनके निर्देशन पर जनपद के समस्त पत्रकारों ने अपनी अपनी बात रखी। पत्रकार एकता संघ की बैठक निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जनपद व प्रदेश में हो रहे पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे समय में हम सभी एक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओ ने संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही। संगठन को एक नई दिशा में ले जाने की बात कही।
वही कन्नौज के जिला उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी पत्रकार बंधुओ से संगठन को नए सिरे से नए पदाधिकारी के साथ जोड़ने की बात कही। जब तक पदाधिकारी नहीं होंगे संगठन आगे नहीं बढ़ सकता । मोहम्मद मुनव्वर ने बताया संगठन में संख्या कम है। संख्या बल में वृद्धि किये जाने की बात कही। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आदेश राजपूत ने बताया हम सभी को संगठन के बताए हुए मार्गों पर चलने का काम करना है। संगठन तभी संभव है जब संगठन के रूप में हम सभी कार्य करें।  इस मौके पर जनपद के समस्त पत्रकार एकता  संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading