Kannauj News :माता के जागरण में श्रद्धालुओं ने काटी रात‚ :”चलो बुलावा” आया है “माता ने बुलाया है”

0
IMG-20231019-WA0048
( साौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में  दुर्गा जागरण में पहुंचे तिर्वा विधायक ने फीता काट कर दुर्गा जी की आरती की‚ जिसके बाद जागरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
सौरिख नगर के  बिधूना रोड पर माँ दुर्गा समिति के तत्वाधान में नवरात्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी सप्तमी को तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने फीता काट कर दुर्गा जी की आरती की। उन्होंने समिति के सदस्यों को इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराने पर धन्यबाद कहा।  कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को विधूना की माँ ज्वाला देवी एन्ड पूजा जागरण पार्टी की गायिका छवि  ने  भक्ति गीत चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया, प्यारा सजा दरवार भवानी जैसे गीत पर श्रोताओ ने ठुमके लगाए।पूरी रात भगवती का जगराता हुआ । नगर चेयरमैन राहुल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य पंकज राजपूत,राजन सैनी, रामू गुप्ता आढ़ती, दीपू गुप्ता, विजय राजपूत, चुन्नू चौरसिया,विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading