Kannauj News : सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में कन्नौज पहुंचे आईजी प्रशांत कुमार ने किया घटनास्थल का निरीक्षण‚ खुलासे के लिए लगाई गई 5 टीमें
(छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले में देर रात हुई लाखों की लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद आईजी कानपुर प्रशांत कुमार ने पांच टीमें गठित कर जल्द ही लूट का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सर्राफा व्यापारी से हुई बड़ी लूट की घटना को देखते हुए कन्नौज पहुंचे आईजी ने घटनास्थल पर दो घंटे तक रुके और पीड़ित से बात की। इस दौरान उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
आपको बताते चलें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिवारियान निवासी अनिल वर्मा उर्फ रामजी की कस्बा सिकंदरपुर में सर्राफा की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर छिबरामऊ लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर नगर के मोहल्ला बनवारीनगर निवासी डॉक्टर मोहनलाल वर्मा भी थे। रामजी ने बताया कि जीटी रोड पर अकबरपुर इंटर कॉलेज के पास पीछे से आए एक बाइक पर तीन युवकों ने लात मारकर उसकी बाइक गिरा दी। जिसके बाद बदमाशों ने कनपटी और सीने पर तमंचा लगाकर उसका थैला छीन लिया और भाग गए थे। वहीं जब इसकी जानकारी कानपुर आईजी को हुई तो वह तुरंत आज घटनास्थल पर सिकंदरपुर पहुंचे।
मीडिया से बात करते हुए आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि 5 टीमें में गठित कर दी गई हैं। जल्द ही लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की है। जहां पर भी महंगी सामान की दुकानें हैं उन पर सीसीटीवी कैमरा लोग अवश्य लगाएं और अगर कहीं कोई संदिग्ध दिखाई पड़ता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं उन्होंने कहा है। हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा न लगे होने की वजह से पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में दिक्कत होती है वही वह नेशनल हाईवे अथॉरिटी से बात कर हाईवे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पत्र भेजेंगे। वहीं उन्होंने कहा योगी सरकार में क्राइम सबसे कम हुआ है। अपराधियों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जा रहा है। जहां पर जो भी घटनाएं हुई हैं अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।