Kannauj News : विश्वकप जीतने के लिए किया गया हवन पूजन
( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के मानीमऊ ऋषि नगर गांव में विजय रथ सवार भारतीय क्रिकेट टीम का आज विश्वकप में फाइनल मैच हैं।इसके जीतने के लिए सुबह से ही हवन और पूजा अर्चना शुरू कर दी गई हैं।

रविवार की दोपहर भारत के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल खेले जाने वाला हैं।इसमें लीग से लेकर सेमीफाइनल तक सफर विजय रथ पर सवार होकर भारत ने बहुत ही सरलता से पूरा कर लिया।जबकि विश्व कप की पांच बार विजेता टीम से मुकाबला होना हैं। इसी क्रम में आनंदेश्वर धाम आश्रम के पीठाधीश्वर कौशल जी महाराज की ओर लगातार पूजा अर्चना और हवन शुरू कर दिया हैं।

उन्होंने कहा है कि उन्होंने श्रीमद् भागवत पुराण और 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का भी अनुष्ठान कराया हैं। ऐसे में भारत विश्वकप जीतेगा तो उनका यह कार्यक्रम भी सफल होगा।इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि 12 वर्ष बाद भारत एक बार फिर से इतिहास को लिखेगा। पांच बार की विजेता टीम धूल चटायेगा।सभी खिलाड़ियों के लिए मंगल कामना के लिए और भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की जा रही हैं।