Kannauj News : निजी नलकूप में लगी आग‚ विस्फोट से मचा हड़कंप
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
यूपी के कन्नौज जिले में शॉर्ट सर्किट से अचानक एक ग्रामीण के निजी नलकूप में आग लग गई। आग लगने और विस्फोट की आवाज से गांवों के ग्रामीणों में काफी समय तक हड़कंप मचा रहा। इस दौरान बिजली विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद माैके पर लाइनमैन ने आकर लाइन बंद कराई।
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त थाना क्षेत्र के गांव बहसुइया गांव निवासी स्व .मुंशीलाल दुबे के पुत्र चंद्रकांत दुबे का गांव में निजी नलकूप कनेक्शन है। यहां से चंद्रकांत के अलावा गांव के अन्य ग्रामीण भी अपनी फसलों की सिंचाई के लिये पानी का उपयोग करते हैं।

बीते शनिवार को जिस समय खेतों में सिंचाई के लिये पानी लगाया जा रह था, तभी अचानक निजी नलकूप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप के लिया और बिजली लाइन में विस्फोट का सिलसिला शुरू हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब विस्फोट की आवाज सुनी तो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। पता चला कि चंद्रकांत का निजी नलकूप कनेक्शन जिस बिजली लाइन से जुड़ा था वो आग के बवंडर में घिरा हुआ था और दिवाली के पटाखों की तरह उसमें विस्फोट हो रही थे। आनन फानन में ग्रामीणों की भीड़ के बीच रोहित नामक ग्रामीण जो अपने खेतों की ओर जा रहा था। उसने नलकूप मालिक को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे चंद्रकांत ने बिजली विभाग के लाइनमैन ओमप्रकाश को मामले की सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करने को कहा। सूचना पर लाइन मैन द्वारा बिजली लाइन बंद की गई तब जाकर नलकूप पर लगातार जारी शार्क सर्किट बंद हो सका। नलकूप पर लगी आग भी काफी समय बाद बुझ सकी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। चंद्रकांत ने बताया कि शार्क सर्किट के कारण लगी आग से उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। नलकूप के कई उपकरण भी जलकर नष्ट हो गये हैं। नलकूप स्वामी के मुताबिक करीब पचास हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।