Kannauj News :मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई ईद उल अजहा की नमाज
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
कन्नौज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी अंचलों में मस्जिदों और ईदगाहों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआयें भी मांगी। समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी।

सोमवार को ईद उल अजहा का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिये जुटने लगे। सुबह साढ़े सात बजे कन्नौज कन्नौज ईदगाह में मुस्लिम समाज ने नमाज अदा की।मौलाना सईद आफाकी ने बताया कि नमाज के बाद कुर्वानी के फरायज को अंजाम दें। जिसके अनुसार ही मुस्लिम समाज ने कुर्वानी भी दी।प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी पर रोक रही। कुर्वानी के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखा गया। खुली जगहों, सड़क की किनारों,गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्वानी से समाज के लोगों ने तौबा की। शांतिपूर्ण तरीके से समाज के लोगों ने त्योहार पर नमाज अदा करने के साथ ही एक दूसरे को बधाई देते हुये सांप्रदायिक माहौल ना बिगड़ने पाये, इसका भी ध्यान रखा। बकरीद के पर्व को लेकर नगर क्षेत्र सहित जिले भर में नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। पर्व पर जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद ने भी जिले के मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की बधाई दी।

बड़ी संख्या में जिले भर में कोतवाली और थाना पुलिस के अलावा पीएसी बल भी सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद और चौकस रहा। जैसे जैसे दिन चढ़ता चाला गया वैसे वैसे लोग एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई देते देखे गये। बच्चों ने भी जग जगह खरीददारी की। तिर्वा में भी मुस्लिम समाज के लोग तिर्वाखास और तिर्वागंज की मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद हिंदू भाइयों को गले मिलकर बधाई देते नजर आये। नमाज के दौरान समाज के लोगों ने देश में अमन चैन की दुआयें भी मांगी।