Kannauj News : कलश यात्रा के दौरान जयघोष से गूंज उठी गलियां, कथा का हुआ शुभारम्भ

0
IMG-20231023-WA0072
( गुगरापुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के मिरगावां क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन सोमवार को व्यास मुनेंद्र द्विवेदी की अगुआई में श्री हनुमान मंदिर से श्री मद भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा आयोजित कर विभिन्न मंदिरों में पूजन वंदन सम्पन्न हुआ।
सोमवार को श्री हनुमान मंदिर मिरगावा में कथा के शुभारंभ पर व्यास मुनेंद्र द्विवेदी के संरक्षण और अगुवाई में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत महापुराण और श्री ठाकुर जी के विग्रह को शिरोधार्य कर ग्राम क्षेत्र के श्री शीतला देवी पथवारी देवी मंदिर,श्री दुर्गा माता मंदिर,श्री ग्रामेश्वर महादेव मंदिर,श्री सिया महाराज देवस्थान आदि में पूजन वंदन सम्पन्न कराते हुए सभी देवों से कथा में उपस्थित रह कथा सुनते हुए जगत कल्याण के निमित्त प्रार्थना की गई।कलश यात्रा में अध्यक्ष भैयालाल चक्रवर्ती, शिव कुमार,प्रमोद कुमार,पंकज दिवाकर ,लालता प्रसाद,बड़े और छोटे पुजारी ने मार्ग दर्शन करते हुए सहयोग किया।
इस दौरान,श्री राम चंद्र जी,श्री हनुमान जी, श्री भोलेनाथ,दुर्गा माता आदि के जय घोषों से गलियां गूंजती रही।श्री हनुमान मंदिर कथा प्रांगण में पहुंच श्री गणेश जी सहित सभी देवों और नवग्रहों का पूजन वंदन कराते हुए व्यास मुनेंद्र द्विवेदी ने श्रीमद् भागवत कथा को मुक्ति पथ पर ले जाने वाली बताते हुए सत्संग से होने वाले लाभों और श्रोताओं की पात्रता का वर्णन किया।कथा के दौरान, परीक्षित रामप्रकाश पाल के अतिरिक्त,रोशनलाल, पिंटू, पातीराम, राजीव कुमार,संजीव कुमार,सरनाम सिंह,धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading