Kannauj News : आषाढ़ी पूर्णिमा को लेकर डीएम एसपी पहुंचे गंगा घाट
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
रविवार को अषाढ़ी पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा का पर्व होने के चलते गंगा स्नान को आने वाले स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ गंगा जी के तट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और पुलिस को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिये गये।

बताते चलें कि जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा और अषाढ़ी पूर्णिमा का पर्व रविवार को होने के कारण गंगा तट पर ब्यबस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे।
बताते चलें कि पर्व के कारण रविवार को गंगा तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ गंगा स्नान करेगी। यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैलने पाये इसको लेकर अधिकारियों ने यहां पहुंचकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
श्रद्धालुओं की भीड़ के आने जाने के लिये जालीदार वेरिकेडिंग के अलावा सीसीटीवी कैमरे, वाहन पार्किंग, गोताखोरों की टीम, संबंधित पुलिस कर्मियों की तैनाती आदि बिंदुओं पर उपरोक्त अधिकारियों ने रणनीति तैयार की। बता दें कि गंगा स्नान के दौरान पिछली बार सबसे अधिक समस्या बड़ी संख्या में वाहनों के आने जाने पर जाम के कारण हुई थी। इस बार हालत ना बिगड़े इसलिये ब्यबस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश भी दिये गये। किसी भी अनहोनी घटना से निपटने को गंगा तट पर पुलिस और गोताखोरों की टीमें तैनात रहेंगी जो किसी भी समय तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटेंगी।
पर्व को लेकर व्यापक पुलिस बल की व्यवस्था किये जाने की बात निरीक्षण के दौरान एसपी ने कही। वहीं डीएम ने गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इस पर ब्याबस्थाओं को लेकर तैयारियों के बारे में निर्देश मातहतों को जारी किये। निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।