Kannauj News : इस गाँव में गंदगी से पनप रही बीमारियां, जिम्मेदार बेखबर

0
IMG-20231013-WA0022
( इंदरगढ़ से दर्शन राजपूत की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के एक गांव में फैली गंदगी होने से बीमारियां बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है । जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नालियों में साफ सफाई न होने के चलते गंदगी फैली हुई है बस बजती नालियां डेंगू जैसे गंभीर मच्छरों को पनपना का न्योता दे रही हैं ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए जल्द से जल्द नालियों के साथ सफाई और दवा छिड़काव करने की मांग की मीना देवी बताते हैं कि गांव में साफ सफाई न होने के चलते वायरल फीवर और डेंगू जैसी बीमारी फैली हुई है जिसकी चपेट में कई ग्रामीण आ चुके है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलसान के त्रिलोकपुर गांव में एक तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालियां बजबजा रही है तो दूसरी तरफ वायरल फीवर और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से कई लोग पीड़ित हैं। जयकरण सिंह बताते हैं कि कई महीनों से नालियों के साथ सफाई न होने से गंभीर बीमारियों को दावत देती नजर आ रही है वही संबंधित अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।

त्रिलोकपुर गांव रहने वाली पूनम देवी बताती हैं कि हमारे यहां साफ सफाई न होने के चलते कई लोग बीमार पड़े हुए हैं जब अधिकारियों को साफ सफाई के प्रति कहा जाता है तो वह आजकल करके बहाना बनाते नजर आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि साफ सफाई का कूड़ा उठाने वाली गाड़ी गांव में कभी नजर नहीं आई जिससे गंदगी फैली हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading