Kannauj News : धनुष यज्ञ का हुआ आयोजन, कल निकलेगी रामबारात‚ परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुन लोग हुए भावुक
( विशुनगढ़ से “सद्दाम हुसैन” के साथ हसेरन से “सुमित मिश्रा” की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के हसेरन कस्बा के रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला मे बुधवार को विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मिथिला नरेश जनक द्वारा वेदिका पर धनुष को स्थापित कर सीता स्वयंवर की घोषणा की गई। देश देशांतर से राजाओं ने सीता स्वयंवर में भाग लिया। विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम ने धनुष को हाथों में उठाया , जैसे ही चाप चढ़ाया धनुष दो भागों में टूट गया। धनुष के टूटते ही मां जानकी ने जयमाला पहनाई। धनुष के टूटते ही विंध्याचल पर्वत पर तपस्या कर रहे भगवान परशुराम मिथिला पहुंचे। परशुराम लक्ष्मण का संवाद सुन लोग भावुक हुए। कार्यक्रम में लोगों की अपार भीड़ उमड़ी।
विशुनगढ कस्बा में कल निकाली जायेगी राम की बारात

आज बाहर से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ का आयोजन किया और कई जगह से आऐ राजाओं ने प्रयास किया लेकिन धनुष नहीं तोड़ पाया। श्री राम जी ने धनुष तोड़ा और सीता जी ने राम जी से विवाह करने को तैयार हुए और कल 19 अक्टूबर राम जी की बारात निकाली जाएगी इस मौके पर मेला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी‚ सुधीर द्विवेदी‚ रामबक्स लोधी‚ डा बंगाली‚ सर्वेश राठौर‚ अभिषेक‚ शिवम खटिक आदि लोग मौजूद रहे।