Kannauj News : धनुष यज्ञ का आयोजन, परशुराम लक्ष्मण संवाद सुन लोग हुए भावुक

0
WhatsApp Image 2023-10-31 at 19.22.38

( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले के नादेमऊ। कस्बा में रामलीला मैदान पर चल रही श्री रामलीला के 50वे महोत्सव में विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मिथिला नरेश जनक द्वारा वेदिका पर धनुष को स्थापित कर सीता स्वयंवर की घोषणा की गई। देश देशांतर से राजाओं ने सीता स्वयंवर में भाग लिया। विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम ने धनुष को हाथों में उठाया , जैसे ही चाप चढ़ाया धनुष दो भागों में टूट गया। धनुष के टूटते ही मां जानकी ने जयमाला पहनाई।

धनुष के टूटते ही विंध्याचल पर्वत पर तपस्या कर रहे भगवान परशुराम मिथिला पहुंचे। राम के रूप में कानपुर से आए गोविंद बाजपेई , लक्ष्मण के अभिनय प्रदीप पांडेय जनक के रूप मे कानपुर से आए बाल विकास परशुराम जी राकेश दीक्षित राम के रूप में शोभन सरकार धाम से आए प्रदीप पांडे लक्ष्मण के रूप में रावण के रूप में प्रदीप द्विवेदी बाणासुर के रूप में ब्रह्म स्वरूप द्विवेदी ने परशुराम लक्ष्मण संवाद में मनमोहन संवाद प्रस्तुत किया ।

परशुराम लक्ष्मण का संवाद सुन लोग भावुक हुए। कार्यक्रम मे अध्यक्ष संजीव प्रताप , राजीव प्रताप राणा भैया , दिनेश कुमार सक्सेना , अनिल द्विवेदी , विजय शंकर , रघुराज भदौरिया, पिंटू गुप्ता , हिमांशु प्रताप सिंह , विमल प्रताप सिंह व कमेटी के समस्त पदाधिकारी सहित आसपास के गांव के लोगों की अपार भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading