Kannauj News : अडंगापुर गांव में हुआ दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए अपने–अपने दांव–पेंच

0
WhatsApp Image 2023-10-29 at 17.57.38
( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज में समाजवादी पार्टी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कन्नौज तहसील के अड़ंगापुर गांव में दंगल स्थल पर जाकर स्वर्गीय शिवराम सिंह यादव को श्रद्धांजलि और फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होने एक सभा को भी संबोधित किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुश्ती मानसिक और शारीरिक दृढ़ता सिखाता है । कुश्ती शरीर में काम आने वाला एक प्रशिक्षण है। जब आप असुविधा या दर्द में होंगे और सफल होने के लिए प्रयास करेंगे तब यह कुश्ती आपके काम में आएगी । मौके पर मौजूद सपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद कलीम खान ने कुश्ती को व्यक्ति के शरीर को विकसित करने के लिए एक बहुत ही मूल्यवान गुण बताया है । वहीं पूर्व विधायक छिबरामऊ अरविंद सिंह यादव जी ने इस मौके पर सहयोग की भावना प्रकट की और दंगल कमेटी से अनुरोध करते हुए कहा कि इस दंगल को स्वर्गीय शिवराम सिंह यादव की याद में सदैव कराते रहें ।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बउअन तिवारी ने दंगल की प्रशंसा की और स्वर्गीय शिवराम यादव जी का स्मरण किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव व कौसर खान ने किया।संपूर्ण दंगल टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर जी ,पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे जी,श्याम सिंह यादव , तहसीन सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह यादव, प्रबल प्रताप सिंह, दिगंबर सिंह यादव ,कमलेश कटियार,राजेश पाल ,नायाब खान,नाजिम खान ,शरद यादव, गुलामुद्दीन और तमाम समाजवादी साथियों के साथ शकील अहमद एडवोकेट (जिला प्रवक्ता- कन्नौज) मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading