Kannauj News : कन्नौज के सीआरपीएफ जवान की हादसे में हुई मौत

0
IMG-20240619-WA0078

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के एक गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान की एक हादसे में मौत की खबर से कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद जवान का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात पहुंचे जवान का पार्थिव शरीर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक जवान कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के गांव कुंअरपुर बनवारी गांव का रहने वाला था जिसका नाम शिवपाल सिंह जो सीआरपीएफ में तैनात थे।
आपको बताते चलें कि सीआरपीएफ जवानों की एक यूनिट गया (बिहार) से श्रीनगर के लिये रवाना हुई थी। गया बिहार रेलवे स्टेशन पर जब यूनिट के जवान ट्रेन पर चढ़ने के लिये रवाना हो रहे थे, इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ते समय सीआरपीएफ जवान शिवपाल सिंह की एक हादसे में मौत हो गई । घटना की विस्तृत जानकारी में जवान की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक जवान शिवपाल की गया बिहार में पोस्टिंग होने की भी जानकारी मिली है।
घटना की सूचना जब जवान के पैतृक गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों का हाल बेहाल था। वहीं घटना के बाद मृतक के शव पहुंचने की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मृतक जवान के अंतिम दर्शन के लिए घर भी पहुंचे जहां देर रात मृतक जवान का शव लेकर सीआरपीएफ की एक टुकड़ी गांव पहुंची। शव पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गयी और परिजनों में कोहराम मच गया।

सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचा उसके पैतृक गांव‚ सुबह होगा अंतिम संस्कार

गया बिहार में एक हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारियों सहित बटालियन के जवानों द्वारा मृतक जवान को श्रद्धांजलि दिये जाने के बाद बटालियन के सैनिक मृतक जवान के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे तो सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों का हाल जवान के शव को देख बेहाल हो उठा। चारो ओर रोने चिल्लाने की आहट से हर कोई स्तब्ध नजर आ रहा था। जिसको देखो वो जवान की अर्थी को कंधा देने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा था। मौके पर थाना पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी भी पहुंचे। शोक संवेदना जताते हुये परिवार को हर कोई धैर्य बंधाता हुआ नजर आ रहा था।सुबह मृतक जवान के अंतिम संस्कार किया जायेगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading