Kannauj News : गंगा दशहरा पर्व पर कन्नौज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

0
IMG-20240616-WA0024

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

देवि!सुरेश्वारि!भगवति! गंगे त्रिभुवनतारिणी तरलतरंगे ! शंकरमौलि विहारिणी विमले मम मतिरास्तां तव पदकमले !!

कन्नौज। गंगा दशहरा का महत्व सभी लोकपर्वों में अलग और अधुनातन है। आज भी प्रासंगिक इस पर्व का स्वरूप जैसे यह समझाता है कि, जैसे कठोर परिश्रम से पर्वतों को काटकर भागीरथ ने गंगा को समतल भूमि पर प्रवाहित होने के लिये मार्ग बनाया और अपने पूर्वजों को जीवन दान दिया, ठीक वही प्रेरणा आज मानव के लिये भी है। यानी कठिन परिश्रम से हम सभी कुछ पा सकते हैं। 10 हजार पुत्र का अर्थ राजा सगर की प्रजा है। इनको जब गंग का जल मिला, तो सूखी धरती पर खेत लहलहा उठे, हजारों हजार प्राणियों में नवजीवन का संचार सा हो गया। यही उनका पुनर्जीवन है।ऐसे गंगा पर्व की प्रेरणा देता है गंगा दशहरा का यह पावन पर्व ।
रविवार को गंगा दशहरा का पर्व होने के चलते कन्नौज में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।बड़ी संख्या में पड़ोसी जनपदों से हजारों की संख्या में लोग शनिवार की देर रात से ही यहां पहुंचने लगे।सुबह चार बजते ही कन्नौज के गंगा घाट पुल पर मानों आस्था का जनसैलाब उमड़ता दिखाई देने लगा। जैसे जैसे सूरज की किरणें आसमान में चढ़ी वैसे वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती चली जा रही थी। हालत यह हुई कि गंगा घाट मार्ग पर जाम के हालात पैदा हो गये। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगाया गया पुलिस, पीएसीबल से लेकर ट्रैफिक पुलिस के भी यातायात को संभालने में पसीने छूट गये। आखिर जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने फोर्स के साथ खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
बताते चलें कि गंगा दशहरा पर्व पर कन्नौज सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ा। कन्नौज के मेंहदीघाट, जलेसर घाट पर दोपहर तक भीड़ गंगा के जल में पूजा अर्चना के साथ डुबकी लगाती और सुख संवृद्धि की कामना करती नजर आई। घाटों पर मानों उत्सव जैसा नजारा नजर आ रहा था। हर हर गंगे के उद्घघोष के साथ मानों घाटों का चप्पा चप्पा गुंजायमान सा हो रहा था। बच्चे क्या बूढ़े क्या हर कोई गंगा मैया में डुबकी लगाकर जैसे खुद को कृतार्थ करना चाहता था। पूजा अर्चना के साथ लोगों की आस्था का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।वहीं इस दौरान सुबह उमरीगंज जिला के थाना उमरी से अपने परिवार के साथ आये एक युवक वेदपाल सिंह के बहनोई गंगा स्नान के दौरान लापता हो गये। पुलिस की मदद के बाद भी लापता ग्रामीण का पता नहीं चल सका था।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading