Kannauj News : सौरिख थाने के सिपाही ने हाफ मैराथन की दौड़ पूरी‚ 11 माह हरिभानपुर स्टेडियम में कर रहा था तैयारी
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
सौरिख थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सिपाही राम लखन ने 11 माह से स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगाकर अपने शरीर को फिट रख रहे थे आज रविवार को दौड़ लगाकर हाफ मैराथन की दौड़ दूरी लगभग 21 किलोमीटर करीब 26 राउंड में 2 घंटे 6 मिनट में पूरी कर ली। राम लखन ने बताया वह इसके लिये लंबे समय से मैराथन की दौड़ पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन 11 माह की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह हाफ मैराथन की दौड़ पूरी कर ली। दौड़ से उनका वजन 95 किलोग्राम से 75 किलोग्राम रह गया। उन्होंने बताया सभी नौजवान लोगो को भी इसी तरह का प्रयास करना चाहिए जिससे उनका शरीर पूरी तरह फिट रह सके। थाने में मौजूद समस्त स्टाफ ने उनके इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की।