Kannauj News : प्रसव के बाद हालत बिगड़ी कानपुर जाते समय हुई मौत, अस्पताल में परिजनों ने काटा हंगामा

0
IMG-20231110-WA0014

( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलेवरी कराई गई उसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया। परिजन कानपुर लिए जा रहे थे रास्ते मे मौत हो जाने पर वापस अस्पताल गेट पर शव रखकर काटा हंगामा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन शव लेकर घर चले गये।
जनपद मैनपुरी के किशनी थाना के गांव गुलरिया निवासी विनोद कुमार की पत्नी नीरज देवी उम्र 26 बर्ष बुधवार को प्रसव पीड़ा के बाद नगर में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया उसी रात ऑपरेशन के बाद डिलेवरी करा दी गई। लेकिन गुरुवार को महिला की तबियत बिगड़ने लगी तभी वहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें कानपुर दिखाने की सलाह देते हुये महिला को रेफर कर दिया। परिजन महिला को कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया परिजन वहां से शव लेकर सैरिख में उसी अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा काटने लगे तभी अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना करते हुए शब लेकर अपने गांव चले गए।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading