Kannauj News : प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, रास्ते में मां ने भी तोड़ा दम

0
WhatsApp Image 2024-05-15 at 16.42.21

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में प्रसव के दौरान तिर्वा नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई महिला के बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर महिला को कानपुर ले जाये जाते समय उसने भी दम तोड दिया।ग्रामीण द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुये महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
बताते चलें कि कन्नौज जिले में बडी संख्या में हॉस्पिटल खुले हुये हैं। यहां कई हॉस्पिटल में महिलाओं के प्रसव से लेकर मानकों को ताक पर रखकर अवैध क्रियाकलाप भी जारी रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के बाद भी जिले के कई मानकविहीन हॉस्पिटल पर लगाम नहीं लग सकी है। अधिकारियों की लापरवाही और खाऊ कमाऊ नीति के अलावा राजनैतिक दवाव के चलते इन मानक विहीन हॉस्पिटल पर रोक नहीं लग पाती है। बड़ा बबाल होने पर यही जिम्मेदार अधिकारी इन हॉस्पिटल पर औपचारिक कार्यवाही करके अपनी कन्नी काट लेते हैं।  गुरुवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें तिर्वा के एक निजी हॉस्पिटल में परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई महिला की प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जबकि हालत गंभीर होने के चलते कानपुर ले जाये जाते समय महिला ने भी दम तोड दिया।
बताते चलें कि ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भर्ता पुर्वा गांव निवासी दीनदयाल की पत्नी 30 वर्षीय सुनीता गर्भवती थीं।बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के चलते परिजनों ने महिला को तिर्वा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां महिला का प्रसव कराया गया तो बच्चा मृत अवस्था में पैदा हुआ। प्रसव के बाद महिला की हालत भाई बिगड़ गई। महिला की हालत को भांप हॉस्पिटल स्टॉफ द्वारा कन्नी काटने को महिला के परिजनों को महिला को कानपुर ले जाने की बात कहते हुये पल्ला झाड़ लिया गया। अभी परिजन महिला को लेकर कानपुर जा ही रहे थे कि, सुनीता ने रास्ते में ही दम तोड दिया। परिजन शव लेकर अपने गांव पहुंचे। यहां गांव के किसी ग्रामीण द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुये महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। महिला की मृत्यु पर परिजनों का हाल बेहाल था।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading