Kannauj News : जिला अस्पताल का मुख्य चिकित्साधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर सफाई ठेकेदार को लगाई फटकार

0
WhatsApp Image 2023-12-20 at 13.14.27

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

कन्नौज जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. शक्तिबसु ने आज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएमएस ने ट्रामा सेंटर महिला विंग सहित इमरजेंसी व संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई दुरुस्त न मिलने और मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा मिलने पर उन्होने सफाई ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। सीएमएस ने आये मरीजों से बात कर उनके पर्चे भी चेक किये। सफाई व्यवस्था में लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये आज सीएमएस अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। सीएमएस के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। बिना देरी किये सफाई ठेकेदार भी मौके पर पहुंच गया।

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही देख उनका पारा चढ़ गया। सीएमएस ने सफाई ठेकेदार को फटकार लगा अपने सामने सफाई करवायी। उन्होंने मेडिकल वेस्ट के लिये कूड़ेदान का इंतिजाम न होने पर सफाई ठेकेदार को चेतावनी देते हुये कहा कि अस्पताल परिसर में गंदगी क्षम्य नही होगी। सीएमएस का गुस्सा देख ठेकेदार ने बिना देरी किये कूड़ेदान लगवा मेडिकल वेस्ट के पैकेट रखवाए और अस्पताल में सफाई शुरू करवा दी। इसके अलावा उन्होने ओपीडी में डॉक्टरों की मौजूदगी और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का भी जायज़ा लिया।

निरीक्षण के बाद सीएमएस ने मीडिया को दी जानकारी

मीडिया को जानकारी देते हुए सीएमएस डाॅ शक्ति बसु ने बताया कि यह जनरल निरीक्षण था, जैसे रोज का होता है तो उसमें सबसे पहले अभी ओपीडी का समय है जिससे मरीज को कोई परेशानी न हो। चाहें स्कैन सेडियूल में उनका परिचय बनने की बात हो चाहें चिकित्सकों से परामर्श करने की बात जहो स्ट्रेचर ब्हील चेयर की बात हो इन सबकी, साथ ही साफ-सफाई के ऊपर भी हमेशा सजग निगाह रखनी चाहिए। क्यों कि आम सफाई अगर ठीक-ठाक रहे तो आधी बीमारी ऐसे ही ठीक हो जाती है। जो गंदगी देखने को मिली है उसके लिए अभी सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए गये है। कुछ जगह पर कई जगह पर डेस्टबीन नही थे उस जगह पर डस्टबीन रखवाये गये है और उनको सफाई करने की हिदायत भी दी गयी है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading