Kannauj News :कन्नौज में मिलावटखोरों के खिलाफ चला अभियान‚ 18 दुकानों पर सैंपल भरकर की गई कार्यवाही

0
Screenshot_20231022-153139_WhatsApp
इन दिनों चल रहे नवरात्र और  त्योहारों को लेकर कन्नौज में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। खासकर मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान कुछ ज्यादा ही तेजी पकड़े हुये है। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने मिलावटखोरों के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी है। एडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने 18 दुकानों पर छापेमारी कर सैम्पल जुटाए हैं। दशहरे बाद प्रशासन नकली खोये के खिलाफ अभियान शुरू करने की तैयारी में है।
आपको बताते चलें कि जिले भर में खाद्य एवं रसद विभाग ने खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की शिकायत को लेकर जिले भर में छापामारी अभियान चलाया। जिसको लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो टीम को देखते ही दुकान छोड़कर भाग गये तो कई दुकानों पर छापामारी का असर देखने को मिला है। अधिकारियों ने टीम के साथ दुकानों पर पहुंचकर जांच–पड़ताल की और जहां मामला संदिग्ध नजर आया‚ वहां सैम्पल भरकर नमूना लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस बार अब तक 18 दुकानों के सैंपल लिये गये है। इसके बाद खोये में हो रही मिलावट को लेकर भी अभियान चलाया जायेगा। आगे दीपावली का पर्व भी है जिससे दशहरा के बाद नकली  और मिलावटी खोये का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा जायेगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading