Kannauj News : डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
IMG-20240624-WA0012

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय बाइक सवार को पीछे से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया। उपचार हेतु ले जाये जाने के दौरान युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय अखिलेश यादव पुत्र शिवसागर निवासी जलेपुर थाना बांगरमऊ जिला उन्नाव अपने किसी काम से कन्नौज आये हुये थे। दोपहर 3 बजे के करीब अखिलेश अपनी बाइक वापस अपने गृह जनपद के लिये रवाना हुये।जैसे ही अखिलेश पाल चौराहे के निकट पैरा मेडिकल के पीछे अर्शी हॉस्पिटल के करीब पहुंचे ही थे, कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा डीसीएम चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। मामले की सूचना से पुलिस को भी अवगत कराया गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायल अखिलेश को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर डीसीएम को अपनी सुपुर्दगी में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक के शव पर परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading