Kannauj News :  रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार हुए हादसे का शिकार‚ एक रेफर

0
IMG-20231011-WA0020

(सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट)

कन्नौज जिले में एक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब रिश्तेदारी से लौट कर घर वापस जाते एक बाइक सवार को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सौरिख अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज किया गया रेफर।
आपको बताते चलें कि थाना विशुगढ़ निवासी सिंटू पुत्र रामचंद्र अपने भतीजे अजय पुत्र रामसच्चे के साथ रिश्तेदारी में घूमने कायमपुर आया हुआ था।घर वापस जाते समय सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सरदा पुर के सामने छिबरामऊ की तरफ से आरहे उपनिरिक्षक सत्यप्रकाश तैनात थाना कमालगंज की कार से मोटर साईकिल टकरा गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वंही सिंटू की हालत गंभीर देख तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading