Kannauj News : एंटी रोमियो पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूलों मे जाकर छात्राओ को बताए यह टिप्स 

0
WhatsApp Image 2023-10-10 at 00.05.22
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट)

यूपी में लगातार क्राइम पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जिसको लेकर पुलिस ने एंटी रोमियों अभियान तेज कर दिया है, कन्नौज जिले मे इसका असर देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर पुलिस कालेज और स्कूलों मे जाकर छात्राओं को जानकारी देते हुए उनका हौसला बढ़ा रहे है। पुलिस का कहना है कि कोई भी छात्रा शोहदों से बिलकुल न डरे, यदि कोई परेशान करता है, तो इस बात की जानकारी वह तत्काल पुलिस को दे, या हेल्पलाइन नंबर पर काल करते हुए सूचित करें।

पुलिस अधीक्षक अमित आनंद के निर्देशानुसार नगर में एंटीरोमियो अभियान चलाया गया जिसमें महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह व राजेश्वरी ने आशादेवी विद्यालय में पहुंचकर छात्राओ  को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया वही सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नम्बर चला रखे जिसमे 1076,महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090,112,1991 सहित कई नंबर जिस पर काल करने पर सुरक्षा के लिए पुलिस पहुंचेगी वही आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading