जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया कल्याणपुर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण, रोका वेतन

0
64da8682-5860-431f-b6fc-89233a9d4081

कल्याणपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में अव्यवस्था, धूल-मिट्टी और गंदगी फैली हुई मिली। कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने 13 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित कर्मचारी

निरीक्षण में नियमित कर्मचारियों में दिनेश कुमार यादव, प्रिया मिश्रा, साधना यादव और जीतू आर्या अनुपस्थित पाए गए। संविदा कर्मचारियों में प्रिया शुक्ला, पंकज शर्मा, दीपक कुमार, सत्यम तिवारी, शिशिर कुमार, कृष्णा पाल, आनंद सिंह और नैन्सी मिश्रा गैरहाज़िर थे। इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजकमल अवस्थी भी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन कर्मचारियों के अनुपस्थिति दिवसों का वेतन बिना अनुमति आहरित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा भ्रमण पंजिका में भी अनियमितताएं पाई गईं, जहां कर्मियों ने कार्यालय से बाहर जाने की प्रविष्टि की थी लेकिन वापसी का विवरण दर्ज नहीं किया।

कार्यालयों में अव्यवस्था और गंदगी

निरीक्षण में बोर टेक्नीशियन अपने कार्यों का विवरण नहीं दे सके। सहायक अभियंता, लघु सिंचाई से विकास खंडवार विवरण मांगा गया। एनआरएलएम और लेखा कक्ष सहित कई विभागों में गंदगी और अव्यवस्था देखी गई।

आगे की कार्रवाई

जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को एक सप्ताह में और मुख्य विकास अधिकारी को 15 दिनों में निरीक्षण रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे स्वयं पुनः निरीक्षण करेंगे ताकि सभी कार्यों में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading