इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा का अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चन्दर ने लिया जायजा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरिश्चंद्र ने इस्कॉन मंदिर का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की ।अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चंदर और पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने जन्माष्टमी उत्सव पर इस्कॉन मंदिर का निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष बंदोबस्त
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस ड्यूटी, ड्रोन, कैमरों की निगरानी, यातायात व्यवस्था, तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
