इंस्पेक्टर रसूलाबाद की बढ़ सकती हैं तकलीफें- जानिये किसने की निलंबन की मांग
रिपोर्ट-मोहित बाथम-कानपुर देहात : आज आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इंस्पेक्टर रसूलाबाद कानपुर देहात जनार्दन प्रताप सिंह द्वारा स्थानीय व्यवसायी विजय मिश्रा के घर में घुस के किए गए पुलिसिया अत्याचार के संबंध में डीजीपी यूपी को शिकायत भेजते हुए इंस्पेक्टर रसूलाबाद को तत्काल निलंबित करते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

वीडियो में मिली इंस्पेक्टर के कारस्तानी
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त वीडियो तथा विजय मिश्रा से हुई बातचीत के अनुसार 20 अक्टूबर 2023 को रात लगभग 9:40 बजे इंस्पेक्टर रसूलाबाद भारी पुलिस के साथ विजय मिश्रा के घर गए , वहां उनका दरवाजा तोड़ कर उन्हें अंडरवियर और बनियान में बाहर खींचते हुए थाने ले गए। साथ ही उनके 13 वर्ष के बच्चे को भी थप्पड़ मारा. थाने में उनकी भारी पिटाई की गयी और बाद में 151 सीआरपीसी में गिरफ्तारी दिखाकर उन्हें छोड़ दिया गया।
पुलिस बनी ज्योतिषी एफआईआर लिखने से पहले ही व्यापारी को उठाया
अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि यूपी पुलिस कॉप के अनुसार विजय मिश्रा के खिलाफ 20 अक्टूबर को रात 10:45 पर एफआईआर हुआ जबकि उन्हें उससे 1 घंटे पहले 9:47 pm पर ही घर से उठाकर लाया गया था। इसी प्रकार उन्हें 151 सीआरपीसी में अरेस्ट दिखाया गया है जबकि वह घर के अंदर सो रहे थे जहां किसी भी प्रकार के शांति भंग की आशंका नहीं थी।
रसूलाबाद थाने के बाहर धरना देंगें पूर्व आईपीएस
अमिताभ ठाकुर ने इसे भ्रष्टाचार का गंभीर उदाहरण बताते हुए जांच कर इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिनों में कार्यवाही नहीं होगी तो वे इसके विरोध में थाना रसूलाबाद के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।