India vs Pakistan Match: जानिए UP में EX मंत्री से लेकर शमी के कोच ने क्या कहा, कहाँ-कहाँ हुआ विरोध प्रदर्शन
India vs Pakistan Match:एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर देशभर में उबाल, कई जिलों में विरोध प्रदर्शन, शहीदों के खून की कसम खाकर उठी आवाज – “खून और खेल साथ नहीं चल सकते”
एशिया कप 2025 की शुरुआत होते ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ पड़ी है। आतंकवाद से लगातार झुलसते भारत में आमजन से लेकर हिंदू संगठनों और राजनीतिक नेताओं तक सभी की एक ही मांग है – पाकिस्तान से किसी भी तरह का खेल या संबंध नहीं होना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शहीदों के खून की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है और इसी बीच 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का आयोजन एक बार फिर विवादों में घिर गया है।
India vs Pakistan Match:मुरादाबाद – शमी के कोच का बड़ा बयान
मुरादाबाद में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने साफ कहा कि भारतीय टीम मैदान पर पाकिस्तान को करारा जवाब देगी। उन्होंने माना कि आतंकी हमले के बाद खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हुआ है और कई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना नहीं चाहते थे, लेकिन एशिया कप के नियमों के कारण खेलना अनिवार्य है। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की टीम मैदान पर पूरे दमखम के साथ उतरेगी और दुश्मनों को जवाब देगी।
India vs Pakistan Match:अलीगढ़ – हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा
अलीगढ़ में हिंदू संगठनों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान मैच का जमकर विरोध किया। शिव चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और झंडे में आग लगाई गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलवामा और पहलगाम में शहीद हुए जवानों का लहू अभी सूखा भी नहीं है और सरकार पाकिस्तान से क्रिकेट खेलकर शहीदों का अपमान कर रही है।
बजरंगबल संयोजक गौरव शर्मा ने कहा – “खून और खेल कभी साथ नहीं चल सकते, सरकार को बम और मैच में से एक चुनना होगा।” इस विरोध में स्थानीय क्रिकेट प्रेमी प्रतीक शर्मा भी शामिल हुए और मैच रद्द करने की मांग की।
India vs Pakistan Match:जौनपुर – पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह का आक्रोश
जौनपुर में पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने भी कड़ा विरोध दर्ज किया। उन्होंने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का मैच नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा – “पहलगाम में आतंकियों ने हमारे बहन-बेटियों का सिंदूर मिटाया है, ऐसे में उनके साथ क्रिकेट खेलना शहीदों के खून का अपमान है। पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ बगावत का खेल खेलता है। क्रिकेट खेलना कोई मजबूरी नहीं, बल्कि देश की अस्मिता का सवाल है।”
India vs Pakistan Match:शिवसेना का प्रदेशव्यापी विरोध
प्रदेश के कई जिलों में शिवसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा प्रदर्शन किया। अलीगढ़ से लेकर अन्य जगहों तक शिव सैनिकों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और बीसीसीआई को गद्दार बताते हुए करारा हमला बोला।
शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा – “2019 पुलवामा, 2025 पहलगाम… शहीदों का खून अभी सूखा भी नहीं है और बीसीसीआई पाकिस्तान से मैच खेल रहा है। यह खेल नहीं, अपमान है।”
शिवसेना नेताओं ने मांग की कि प्रधानमंत्री स्वयं हस्तक्षेप करें और पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित मैच को तुरंत रद्द करें।
India vs Pakistan Match:देशभर में उबाल और सवाल
इन विरोध प्रदर्शनों और बयानों से साफ है कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच अब केवल खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह शहीदों की शहादत और देश की अस्मिता का मुद्दा बन गया है।
लोगों का कहना है कि जब पाकिस्तान हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर मिटा रहा है और जवानों की शहादत पर वार कर रहा है, तो उसके साथ क्रिकेट खेलना देशभक्ति नहीं बल्कि गद्दारी है।
Pilibhit: खून और खेल एक साथ नहीं, भारत-पाकिस्तान मैच पर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन