UP News: बड़ी कार्रवाई! 30-30 हजार में करवाया जा रहा था लिंग परीक्षण, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

0
illegal-sex-parikshan-doctor-arrested-shamli-haryana-swasthya-vibhag

UP News: शामली के बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ हुआ। छापा मारने गई टीमों ने डॉक्टर नीलम शुक्ला और दो एजेंटों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यहां मात्र ₹30,000 में लिंग जांच कर भ्रूण का लिंग बताया जाता था।

कैसे हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रोहतक स्वास्थ्य विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। छापेमारी में सामने आया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना डॉक्टर के अवैध रूप से संचालित हो रहा था। साथ ही, शामली स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

illegal-sex-parikshan-doctor-arrested-shamli-haryana-swasthya-vibhag

दोषियों को सख्त सजा की मांग

स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अवैध लिंग परीक्षण समाज के लिए एक गंभीर खतरा है। जिसके चलते भारत में लिंग परीक्षण पर प्रतिबंध है। यह भ्रूण हत्या को बढ़ावा देता है। ऐसी घटनाएं लैंगिक असमानता को गहराती हैं। इसलिए भ्रूण हत्या रोकने के लिए समाज और प्रशासन का सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading