Pilibhit: नदी में बहा युवक, SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Pilibhit: नदी में भैंस नहलाने गया युवक तेज बहाव में डूबा, रेस्क्यू जारी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां नदी पर भैंस नहलाने गया एक युवक तेज धार में बह गया। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में समा गया और गांव में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण बेसुध हालत में नदी किनारे खड़े हैं। पुलिस व SDRF की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।
Pilibhit: ऐसे हुआ हादसा
थाना दियोरिया कला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगतपुर गांव निवासी भगवान दास का बेटा संजीव कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष) सोमवार की सुबह भैंस को नहलाने के लिए पास की नदी पर गया था। इस समय नदी में बाढ़ का पानी होने के कारण जलस्तर ऊंचा और धारा काफी तेज है। जैसे ही संजीव ने भैंस को नदी में उतारा और स्वयं पानी में गया, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहता चला गया।
Pilibhit: मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया
घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण केंद्रपाल ने बताया कि संजीव सुबह नदी में भैंस नहला रहा था। तभी अचानक वह तेज धारा में उसका पैर फिसल गया और बहकर गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने आवाज देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि संजीव कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया।
Pilibhit: पुलिस और SDRF की टीम मौके पर
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना दियोरिया कला पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत SDRF टीम को बुलाया गया। गोताखोर नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। तेज धारा और बढ़े हुए जलस्तर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और तलाश अभियान लगातार जारी है।
Pilibhit: गांव में मातम का माहौल
इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव गमगीन हो गया है। संजीव के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की निगाहें नदी किनारे टिकी हैं कि कब उनका बेटा उन्हें सुरक्षित लौटकर मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज़ी से रेस्क्यू करने और सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग की है।
Pilibhit Accident: मंजर इतना खौफ़नाक था कि देखने वालों की सांसें थम गईं