नेपाल में बवाल: Ex PM और वित्त मंत्री पर हमला, संसद-सुप्रीम कोर्ट में आगजनी, 22 मौतें – भारत-नेपाल सीमा सील
नेपाल में बवाल: पूर्व पीएम और वित्त मंत्री पर हमला, संसद-सुप्रीम कोर्ट में आगजनी, 22 मौतें – भारत-नेपाल सीमा सील
बहराइच/महराजगंज।
नेपाल की राजधानी काठमांडू से शुरू हुआ युवाओं का आंदोलन अब पूरे देश में आग की तरह फैल चुका है। राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार के आरोपों से भड़के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को राजधानी समेत कई जिलों में जमकर हिंसा की। हालत इतने बिगड़े कि पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को भी भीड़ ने पीट दिया। संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट तक को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। ताज़ा हिंसा में 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालात बेकाबू होते देख भारत-नेपाल सीमा को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।
नेपाल में बवाल:काठमांडू से लेकर पूरे नेपाल में हिंसा की लपटें
काठमांडू में कई दिनों से चल रहे युवाओं के आंदोलन की चिंगारी अब पूरे नेपाल में भड़क उठी है। राजधानी में संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट में आगजनी हुई, वहीं हजारों की भीड़ ने सरकारी कार्यालयों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौजूदा सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है और नेताओं का एक “करप्ट गैंग” देश को बर्बादी की ओर धकेल रहा है।
नेपाल में बवाल:भारत-नेपाल सीमा पर असर – बहराइच और महाराजगंज में अलर्ट
हिंसा की आग अब भारत से लगे जिलों तक पहुंच चुकी है। बहराइच जिले में नेपाल के बांके ज़िले के जमुनहा चौकी और चेकपोस्ट को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। यह स्थान रूपईडीहा सीमा से महज़ 200 मीटर की दूरी पर है।
-
सीमा से सटे इलाकों में आगजनी के बाद एसएसबी (SSB) अलर्ट मोड पर है।
-
पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त गश्त तेज कर दी है।
-
भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट, एसएसबी 42 वाहिनी
“नेपाल की स्थिति को देखते हुए हमारी टीम पूरी तरह अलर्ट हैं। सीमा से लगे इलाकों में पेट्रोलिंग और जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है।”
नेपाल में बवाल:सोनौली बॉर्डर पर तनाव
महाराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर भी मंगलवार देर रात हालात बिगड़ गए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने बॉर्डर पर स्थित नेपाली कस्टम कार्यालय में आग लगा दी।
-
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसपी खुद बॉर्डर पर पहुंचे और देर रात तक हालात पर नज़र रखी।
-
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि “सीमा पर स्थिति अभी सामान्य है लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।”
नेपाल में बवाल:भारत-नेपाल सीमा सील, पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ीं
बढ़ते तनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा को अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
-
वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
-
नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिकों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
-
नेपाल के कई एयरपोर्ट भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे भारतीय पर्यटक फँस गए हैं।
ज्योति शर्मा, भारतीय पर्यटक
“हम पोखरा से काठमांडू और वहां से दिल्ली लौटने वाले थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई। बड़ी मुश्किल से भारी किराया देकर सोनौली बॉर्डर तक पहुंचे हैं।”
शुभम शर्मा, भारतीय पर्यटक
“नेपाल में हालात बेहद खराब हैं। बॉर्डर तक पहुंचकर ही राहत मिली कि अब सुरक्षित भारत में हैं।”
नेपाल में फैल रही यह आग केवल वहां की राजनीतिक अस्थिरता का परिणाम नहीं, बल्कि युवाओं के गुस्से और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ का विस्फोट है। भारत-नेपाल सीमा सील होने से दोनों देशों के रिश्तों और कारोबार पर गहरा असर पड़ना तय है। नेपाल की जनता सरकार को “करप्ट गैंग” कहकर सड़कों पर उतर चुकी है, लेकिन इसका असर सीधा भारत के सीमावर्ती जिलों तक पहुँच रहा है। अब सवाल यही है कि क्या नेपाल सरकार इस गुस्से को शांत कर पाएगी या हालात और बिगड़ेंगे?
Nepal: 20 की मौत, 200 घायल, काठमांडू में कर्फ्यू – जानिए क्यों बिगड़े हालात