लाशों का सौदागर डॉक्टर: सीएमओ का बयान, रॉकेट पोस्ट रिपोर्टिंग के तथ्य जाँच में बहुत उपयोगी

0
लाशों का सौदागर डॉक्टर: सीएमओ ने स्वीकारा कि आरोपी  डॉक्टर पर रॉकेट पोस्ट की रिपोर्टिंग ने इलाज के नाम पर शव को रख धन उगाही के मामले में काफी चीजें साफ की हैं।
लाशों का सौदागर डॉक्टर: सीएमओ ने स्वीकारा कि आरोपी डॉक्टर पर रॉकेट पोस्ट की रिपोर्टिंग ने इलाज के नाम पर शव को रख धन उगाही के मामले में काफी चीजें साफ की हैं।

CMO डॉ अलोक कुमार ने कहा घटना का होगा पर्दाफास, रॉकेट पोस्ट LIVE की पत्रकारिता बनी जनसत्य का आईना!

अजय देव वर्मा

यहाँ रहा पीलीभीत सीएमओ डॉ अलोक कुमार का वीडियो बयान:-

पीलीभीत में एक शर्मनाक मेडिकल फर्जीवाड़े पर रॉकेट पोस्ट LIVE की ओर से की गई श्रृंखलाबद्ध पत्रकारिता ने शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉक्टर अलोक कुमार ने खुद रॉकेट पोस्ट की तत्थ्यात्मक खबरों को जांच में बहुत उपयोगी स्वीकार किया कि –

“रॉकेट पोस्ट LIVE की रिपोर्टिंग ने इस जघन्य प्रकरण के हर पहलू को उजागर किया। हम हर उस बिंदु को जांच में शामिल करेंगे, जिसे RocketPostLive ने रिपोर्ट किया है।”

मौत के सौदागरों की कलई खोलतीं रिपोर्ट्स – लिंक आधारित पड़ताल

खबर नंबर 1 – लाशों का सौदागर डॉक्टर: मीडिया का खेला

लाशों का सौदागर डॉक्टर? अब क्या मीडिया मैनेज का खेला ?

इसमें बताया गया कि कैसे कुछ डॉक्टर मौत के बाद भी इलाज दिखाकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

खबर नंबर  2 – वीडियो रिपोर्ट

लाइव ग्राउंड रिपोर्ट: परिजनों की चीखें – देखकर कांप उठेगा दिल।

खबर नंबर 3 – मुरदों का इलाज: देशभर में चल रहा बड़ा बाज़ार

मुर्दों का इलाज, यह देश भर में चल रहा ‘बड़ा बाज़ार’ है

कैसे मृतकों के नाम पर फर्जी बिल, फर्जी इलाज और लाखों की ठगी को राष्ट्रीय स्तर तक अंजाम दिया जा रहा है।

खबर नंबर  4 – पीलीभीत में लाश पर इलाज का नाटक, परिजनों से ठगे 3 लाख

पीलीभीत में लाश पर इलाज का नाटक, परिजनों से ठगे 3 लाख

पीलीभीत के न्यूरो केयर अस्पताल में विष्णु नामक एक युवक की मृत्यु के बाद उनके नाम पर ICU, इंजेक्शन, वेंटिलेटर जैसी सेवाओं का बिल बनाकर परिजनों से वसूले गए 3 लाख रुपए!

रॉकेट पोस्ट की रिपोर्ट, जिसने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया!

जिस खबर ने इस पूरे मामले की नींव रखी, वह थी:

“लाशों का सौदागर डॉक्टर: मीडिया का खेला”

यह रिपोर्ट महज़ एक लेख नहीं, जनचेतना की पुकार थी, जिसने मृतकों के नाम पर हो रहे फर्जी इलाज और डॉक्टर-मीडिया गठजोड़ की सच्चाई उजागर की।
रॉकेट पोस्ट LIVE ने बड़े साहस से एक-एक दस्तावेज़, एक-एक पीड़ित और एक-एक खेल को सामने लाया – जिसने सीधा असर डाला शासन-प्रशासन पर डाला।

CMO डॉक्टर अलोक कुमार ने इस रिपोर्ट को जाँच की बुनियाद बताते हुए कहा –

“रॉकेट पोस्ट ने इस खबर में जो तथ्य और साक्ष्य दिए हैं, वही हमारी कार्रवाई की दिशा में सहायक रहेंगे।

शव से कमाई का खेल! रॉकेट पोस्ट ने किया पर्दाफाश

हर रिपोर्ट, हर तस्वीर, हर आवाज़ में रॉकेट पोस्ट LIVE ने मौत को बाजार बना देने वालों की साजिश को उजागर किया।
न सिर्फ लेख, बल्कि ग्राउंड वीडियो रिपोर्टिंग ने मामले को राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बना दिया।

CMO की मोहर – अब होगी मेडिकल माफिया की धरपकड़!

CMO अलोक शर्मा ने कहा –

हमारे पास अब आरोपी डॉक्टर चरित बोरा के खिलाफ मृतक के परिजनों द्वारा शिकायती पात्र  भी मिल चूका है।

“रॉकेट पोस्ट LIVE ने जिस गंभीरता से जनता की आवाज उठाई, वही असली पत्रकारिता है। उन्होंने प्रशासन को आइना दिखाया है। अब हर बिंदु पर जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

जनता बोली – ‘रॉकेट पोस्ट ने वो किया, जो सरकार को करना था’

स्थानीय नागरिक बोले – “अब हमें उम्मीद है कि दोषी बच नहीं पाएंगे।”

अब क्या होगा?

CMO कार्यालय से टीम गठित कर केस बाय केस जांच के आदेश दिए गए हैं।

दोषी डॉक्टरों और निजी अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है।

FIR की तैयारी चल रही है।

रॉकेट पोस्ट LIVE की पत्रकारिता सिर्फ खबर नहीं लाती, वो सिस्टम को हिलाती है।
इन रिपोर्ट्स ने साबित किया है कि जब मीडिया सवाल करता है, तो सत्ता जवाब देने को मजबूर होती है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading