फर्रुखाबाद में जनता और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प – रेलवे क्रॉसिंग बंद का हुआ विरोध
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला
Farrukhabad News – जिले में उस वक्त जनता का आक्रोश देखने को मिला जब अचानक बिना किसी सूचना के सौ साल पुरानी रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। जिसको लेकर आक्रोशित जनता ने विरोध करना शुरू किया तो क्षेत्रीय थाने का पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा। देखते ही देखते पुलिस और जनता के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई ,जिसको बढ़ता देखा गया तो भारी पुलिस बल ने विरोध जता रहे लोगों को पकड़कर थाने ले गई। जहां अभी भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध जारी है।
जनता के विरोध पर पहरा
दरअसल पूरे मामले की बात करें तो नेकपुर में 150/E गुमटी पर स्थानीय निवासियों में रेलवे ट्रैक किया जाम लगा दिया। जिसकी वजह से मालगाड़ी की रफ़्तार थम गई। इस विरोध का कारण था पूजा बैटरी के सामने नेकपुर चौरासी क्रॉसिंग बंद किए जाने का। जिसका स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि 100 वर्ष पुरानी रेलवे क्रॉसिंग को बिना सूचना दिए बंद कर दिया गया है जो उनके व्यापार पर बड़ा फर्क डालेगा। वहीं कानपुर से मथुरा जा रही माल गाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर महिलाओं समेत स्थानी निवासी बैठे सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं उनका कहना है कि जब तक क्रॉसिंग नहीं खोली जाएगी वह ट्रैक से नहीं उठेंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्रॉसिंग से अंतर्जनपदीय लोग भी यात्रा करते हैं। इस मामले में निवासी का रेल मंत्रालय और रेल विभाग को कई प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। विरोध को बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने बल का प्रयोग किया तो जनता और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। अंत में भारी पुलिस बल को बुलाकर भीड़ को चितर बितर किया गया और इस बीच कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। जिनपर शांति भंग का आरोप है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक जनता का विरोध जारी था।