Haryana के ADGP ने की खुदकुशी: कर्तव्य निभाने वाला अफसर क्यों टूट गया?
Haryana के ADGP वाई.एस. पूरन की खुदकुशी: पुलिस सेवा का कर्तव्य निभाने वाला अफसर क्यों टूट गया?
हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ADGP वाई.एस. पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। परिजन और स्टाफ गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
जानकारी के मुताबिक, वाई.एस. पूरन की पत्नी एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है। अधिकारियों ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं । फिलहाल परिवार मीडिया से बात करने की स्थिति में नहीं है।
शुरुआती जांच और पुलिस कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से गहरे तनाव में थे, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं हुआ है।
सेवा और प्रतिष्ठा
वाई.एस. पूरन हरियाणा पुलिस के उन वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते थे जो अनुशासन, ईमानदारी और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस विभाग में शोक की लहर
इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और सदमे का माहौल है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे “पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति” बताया है। सहयोगी अधिकारी उन्हें एक सच्चे, संवेदनशील और समर्पित अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।
उठते सवाल और जांच की दिशा
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने वरिष्ठ और सक्षम अधिकारी को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर किस बात ने मजबूर किया?
क्या यह व्यक्तिगत तनाव, पेशेवर दबाव, या किसी अनजाने विवाद का परिणाम था — यह अभी जांच का विषय है। पुलिस अधिकारी हर पहलू से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके।
Baghpat में रहस्मयी कांड: श्मशान से गायब हो रहीं चिता की अस्थियाँ