Hardoi News: ऑनलाइन व्यापार व्यवस्था व्यापारियों के हित में नहीं, बोले नरेश अग्रवाल

0
Hardoi News: Online trading system is not in the interest of traders, said Naresh Aggarwal

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते भाजपा अग्रवाल

ऑनलाइन व्यापार व्यवस्था व्यापारियों के हित में नहीं-बोले नरेश अग्रवाल

Hardoi News: Online trading system is not in the interest of traders, said Naresh Aggarwal
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते भाजपा अग्रवाल

हरदोई: शहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर में नवनिर्वाचित मंडी व्यापारी पदाधिकारियों के  शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे दिग्गज भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा आज कल ऑनलाइन व्यापार का प्रचलन तेजी से चल रहा है, जो व्यापारियों के लिए घातक व नुकसान दायक है। उन्होंने कहा ऑनलाइन व्यापार देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर कर रहा है, वहीं व्यापारियों की कमर भी तोड़ रहा है। श्री अग्रवाल ने सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया।

पूर्व सांसद ने दिलाई नव निर्वाचित मंडी व्यापारी नेताओं को शपथ

Hardoi News: Online trading system is not in the interest of traders, said Naresh Aggarwalनवीन गल्ला मंडी व्यापारियों की यह पुरानी परंपरा का निर्वहन आज भी जारी है। हमेशा करीबन 35 वर्षो से नरेश अग्रवाल ही मंडी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते रहे है और अपना आशीर्वाद व स्नेह भी उन्हें प्रदान करते है। यही वजह रही कि हरदोई में व्यापारी वर्ग का सहयोग व समर्थन हमेशा नरेश अग्रवाल और उनके परिवार के साथ बना रहता है और व्यापारी वर्ग उनके निर्देशानुसार कार्य करता रहता है। नरेश अग्रवाल ही जिले में एक मात्र व्यापारियों के हितैषी नेता है चुनाव में व्यापारी वर्ग हमेशा उन्ही के साथ रहता है। शपथ समारोह कार्यक्रम के दौरान नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा व सहयोग का वादा व दावा कर उनको आस्वस्त किया।

भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर जमकर कसा तंज

Hardoi News: Online trading system is not in the interest of traders, said Naresh Aggarwalशपथ कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने विपक्ष पर जमकर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी और योगी के कार्यकाल की सराहना की, उन्होंने भाजपा को ही व्यापारियों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने व्यापारियों से आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी के समर्थन में रहने की अपील की। बतादें कि जिले का व्यापारी वर्ग हमेशा नरेश अग्रवाल के निर्देशानुसार ही अपना सहयोग व समर्थन किसी राजनैतिक पार्टी को देते हैं। जिले में तकरीबन 180 राइसमिल थे जो अब केवल 30 के लगभग बचे हुए है, वहीं जिले में लगातार घटती राइस मिलों की संख्या पर चिंता व्यक्त कर श्री अग्रवाल ने कहा अगर सरकार की किसी नीति के कारण ऐसा हो रहा है तो सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से राइस मिल की नीति पर अवश्य ध्यान देने का अनुरोध किया। इस मौके पर भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading